इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों की हत्या कर दी। हत्या की वजह गृह कलेश बताया गया है।
जानकारी के अनुसार ज्ञानखण्ड 4 के फ्लैट नंबर एस एफ175बी में सुमित कुमार पत्नी आशु बाला 32 ओर परमेश 5 आकृति और आरव 4 के साथ रहते थे। वह एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजिनीरिंग थे तथा पत्नी निजी स्कूल में टीचर थी। शनिवार की रात में 3 बजे हत्या कर कर वह फरार हो गया था । पति ने कल शाम 6बजे हत्या करने का वीडियो फैमिली ग्रुप पर डाला था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई । वह हत्या करने के बाद पत्नी के भाई को उसने किया फोन और कहा कि मैं आत्महत्या करने और अपने बच्चों और पत्नी की हत्या करने जा रहा हूं।
घटना की सूचना मिलते ही देर शाम रविवार को थाना इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पति का अभी कोई पता नहीं चला है।



0 comments:
Post a Comment