आयुक्त सभागार में हुआ डीएवाई-एनआरएलएम एवं महात्मा गांधी नरेगा कन्वर्जेन्स हेतु कार्यशाला का आयोजन
मेरठ, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और महात्मा गांधी नरेगा तथा पंचायती राज विभाग की योजनाओं को कनवर्जेंन्स से सम्बंधित विषय पर आयुक्त सभागार में मेरठ मण्डल की मण्डलीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का सम्बंोधित करते हुए ग्राम विकास आयुक्त व मिशन निदेशक, उ0प्र0 राज्य आजीविका मिशन डा0 नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन इस प्रकार किया जाए कि सभी जरूरतमंद लोगो को लाभ अवश्य मिले तथा कोई भी पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी जनपदों में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक कन्वर्जेन्स कमेटी का गठन किया जाये तथा ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा अन्य विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं यथा मनरेगा, पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि उपकरण बैंक योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना आदि योजनाओं का कन्वर्जेन्स (अभिसरण) कर उसका लाभ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वंय सहायता समूह की समस्त महिला सदस्यों को उपलब्ध कराते उनको गरीबी से ऊपर उठाया जाये।
मिशन निदेशक श्री सिंह ने इस बात पर भी बल देते हुए कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य उच्चाधिकारी समस्त योजनाओं के टैक्नीकल संचालन की पूर्ण जानकारी रखें तथा अपने अधीनस्थों को एवं जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराते हुए गुणवत्ता पूर्ण अनुश्रवण सुनिश्चित करायें।
कार्यशाला में योजनाओं के कन्वर्जेन्स से सम्बंधित उठाये गयी शंकाओं का विस्तार पूर्वक निराकरण किया गया तथा उसकी तकनीकि जानकारी से सभी को अवगत कराया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पात्रों को गरीबी से उबारने का प्रयास करें तथा योजनाओ की विस्तृत जानकारी प्रदान कर योजनान्तर्गत रोजगार अवश्य उपलब्ध करायें।
मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा मार्गदर्शन करने एवं सभी प्रतिभागियों द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त रामरक्षपाल यादव, मुख्य विकास अधिकारी बुलन्दशहर ईषा दुहन, एपीओ मनरेगा लखनऊ धीरज सिंह, परियोजना निदेशक भानू प्रताप सिंह, जीएम डीआईसी वी0के कौशल, जिला विकास अधिकारी मेरठ दिग्विजय नाथ तिवारी मेरठ मण्डल के समस्त सीडीओ, परियोजना निदेशक,जिला विकास अधिकारी, एन0आर0एल0एम0 योजना के जिला मिशन प्रबन्धक, विकास खंड स्तरीय मिशन प्रबन्धक (बी0बी0एम0) डीपीआरओ सभी बीडीओ सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment