अपने प्रमाण पत्र के साथ मेले के प्रतिभागी बच्चे।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) भारत विकास परिषद की साहिबाबाद शाखा के तत्वधान में आयोजित बीसवें नववर्ष एवं वैशाखी मेला मनोरंजन और शिक्षाप्रद रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया । राजेंद्र क्लब गोलपार्क के मैदान में 3 दिनों तक चले हिंदू नव वर्ष और वैश्या के उपलक्ष में यह मेला अपनी धार्मिक रीति रिवाज मनोरंजन और शिक्षा पर कार्यक्रमों के द्वारा संपन्न हुआ।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) भारत विकास परिषद की साहिबाबाद शाखा के तत्वधान में आयोजित बीसवें नववर्ष एवं वैशाखी मेला मनोरंजन और शिक्षाप्रद रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया । राजेंद्र क्लब गोलपार्क के मैदान में 3 दिनों तक चले हिंदू नव वर्ष और वैश्या के उपलक्ष में यह मेला अपनी धार्मिक रीति रिवाज मनोरंजन और शिक्षा पर कार्यक्रमों के द्वारा संपन्न हुआ।
मेले का तीसरे दिन का शुभारंभ भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री सुनील खेड़ा ने किया तथा मेले में गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेले में श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती ममता शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष भारत विकास परिषद तथा मुख्य अतिथि के रुप में दिनेश गोयल, राकेश गुप्ता, कपिल मल्होत्रा एवं श्रीमती ललिता जिंदल के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर स्वागत अध्यक्ष के रूप में भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव विनीत आर्या उपस्थिति थे। इसके साथ ही संस्था के राष्ट्रीय मंत्री कुलभूषण एवं अनिरुद्ध अग्रवाल ने आगंतुकों का स्वागत किया।
आशा शर्मा जी ने अपने संबोधन में सबसे पहले उपस्थित जनसमुदाय को नववर्ष एवं वैशाखी मेले की शुभकामनाएं दी तथा भारत विकास परिषद साहिबाबाद द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि साहिबाबाद शाखा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य अनुकरणीय है, उन्होंने साहिबाबाद शाखा को पूरे देश की सर्वश्रेष्ठ शाखा बताया।
मेले की थीम अतुल्य भारत पर आधारित थी जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केंद्र बिंदु विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां थीं। समारोह में असम का बिहू नृत्य पंजाब का गिद्दा, मलयाली समाज का कथकली नृत्य ने सभी का मन मोह लिया । सभी प्रस्तुतियां एक से बढ़कर एक थीं।
समारोह के समापन से पहले भारत विकास परिषद की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र फूड कूपन प्रदान किये । इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण था भारत विकास परिषद साहिबाबाद का दिव्यांग सेवा प्रकल्प इसमें जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम हाथ, पैर, बैसाखी तथा सुनने के उपकरण निशुल्क प्रदान किए गए और लाभार्थियों से समाजोपयोगी होने का भी निवेदन किया गया। मेले में झूलों, खानपान के स्टाल एवं विक्रय स्टालों पर भीड़ उमड़ रही थी। अब बारी थी लकी ड्रा की घोषणा की इसकी पूरी तैयारी के बाद मंच पर ड्रा का परिणाम घोषित किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री बृजेश जादौन, कुलभूषण, एमपी अरोड़ा, हरीश गर्ग, पंकज सिंघल, दिनेश गुप्ता, विपुल गुप्ता, अमिताभ अग्रवाल विशाखा अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।



0 comments:
Post a Comment