साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) रविवार की देर शाम बी ब्लॉक स्थित चंद्रशेखर पार्क में श्रीमन नारदीय भगवत निकुंज द्वारा ‘मधुर भक्ति’ युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भक्तों द्वारा किए गए नाट्यमंचन, रॉकिंग, संकीर्तन, भजन तथा आध्यात्मिक संदेश थे। कार्यक्रम में वृंदावन तथा ऋषिकेश से अनेक संतों का आगमन हुआ, जिनमें प्रमुख रूप से पुंडरीक गोस्वामी , पीपा पीठाधीश्वर त्यागी जी महाराज तथा गौरी शंकर मोहता थे।
गौरतलब है कि श्रीमन नारदीय भगवत निकुंज अलग अलग अवसरों पर ऐसे उत्सवों का आयोजन करता रहता है जिससे भटकते युवा वर्ग को एक सामाजिक तथा आध्यात्मिक दिशा मिल सके। अभी तक हजारों की संख्या में युवा वर्ग संस्था द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के गणेशपुरी स्थित श्री राधा माधव मंदिर सजाया गया था। श्री ठाकुर जी का फूलबंगले से विशेष श्रृंगार किया गया था। बड़ी संख्या में भक्तों ने यहां पहुंचकर दर्शन किए। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।



0 comments:
Post a Comment