नयी दिल्ली । राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली, क्रिकेटर से राजनीति में आए गौतम गंभीर, मुक्केबाज विजेंद्र कुमार और भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी और कई अन्य हस्तियों ने पर्चे दाखिल किए।
दिल्ली में मतदान 12 मई को होना है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को की जायेगी।



0 comments:
Post a Comment