गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 13 जुलाई 2019 दिन शनिवार को समय प्रातः 10.00 बजे स्थान जिला एवं सत्र न्यायालय, जिला कचहरी, गाजियाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जनपद गाजियाबाद में जिलान्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजियाबाद श्री दिनेश कुमार शर्मा के निर्देशन में लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
इस लोक अदालत मे ंवादकारी दीवानी, फौजदारी के लघु मामले, मोटर एक्सीडेंटक्लेम, बैंक रिकवरी, मोटरयान चालान, पारिवारिक विवाद, उत्तराधिकार वाद आदि मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं। लोक अदालत के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजियाबाद के कार्यालय के दूरभाष सं0-0120-2825747 पर सम्पर्क कर सूचना प्राप्त की जा सकती है।



0 comments:
Post a Comment