साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) सोमवार को अहिंसा खंड 2 इन्द्रापुरम स्थित माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नोकिया, समृद्धि ट्रस्ट व प्रकृति सत्याग्रह मिशन 2024के तहत पौधे लगाये गये। इस आयोजन की खास बात यह रही कि कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चे थे।
प्रकृति रूपा भाई के नाम से मशहूर डीपी पांडेय की अगुआई में पर्यावरण सुरक्षा के तहत सोमवार को इंदिरापुरम क्षेत्र में पौधारोपण के लिये लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रत को सफल बनाने के लिये अविभावकों की मदद ली गयी तथा क्षेत्र के बच्चों को साथ लिया। श्री पांडेय ने लोगों से कहा कि यदि हमारे बच्चे पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील होंगेे तो वे पौधा लगाने के साथ उसकी सुरक्षा भी लंबे समय तक करेंगे। इस आयोजन में बच्चों के साथ उनके अभिभावक और सामाजिक संस्थाओं के समस्त पदाधिकारियों ने भाग लिया।
आज के आयोजन में हरियाली बढ़ाने हेतु नीम, पिपल, बेल के लगभग 25पौधे लगाये गये, और उन पौधो का नामकरण बच्चों के नाम पर किया गया, जिससे बच्चे अपने नाम के पौधे का निगरानी रखेगें, पौधे लगाने से पहले प्रकृति रुपा भाई ने सबको पेडो के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पौधे किस तरह हमारे लिये जीवनदायिनी आक्सीजन देते हैं।
इस आयोजन में अविनाश मेहता, मोहित सिन्घल, सुश्ीाल पांडेय, कुमार अभिषेक, रविन्द्र वर्मा, आशिष मकवाना, गौरव शर्मा, अंशु राणा, माम बनर्जी, उतम बनर्जी आदि शामिल थे।



0 comments:
Post a Comment