विकास कार्यों की शुभारम्भ करतीं महापौर।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। वार्ड-94, सूर्यनगर, रामपुरी व अलकनंदा में विभिन्न स्थानों पर सड़कों की डेंस कारपेटिंग, साईड पटरी पर इंटरलाॅकिंग टाईल्स, नालियों और पार्क के सुधार के कार्यों का शुभारम्भ मेयर आशा शर्मा और पार्षद एस.के.माहेश्वरी ने नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलायें, आर.डब्ल्यु.ए. पदाधिकारी और युवा मौजूद थे।
मेयर आशा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम के पास संसाधनों की कमी है, लेकिन जो संसाधन है उनका सदुपयोग हो और एक बार किये कार्यों की गुणवत्ता के साथ-साथ इंजीनियरिंग के हिसाब से करवाना भी सुनिश्चित किया जायेगा, ताकि खर्च किये गये एक-एक रूपये का लाभ जनता को मिल सके। धु्रव पार्क, सूर्यनगर की सुंदरता को देखते हुये मेयर ने कहा कि यह पार्क आप लोगों ने बहुत सुंदर बनाया है, वैसे तो पार्कों के रख-रखाव व सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी नगर निगम की है, लेकिन यहा के निवासियों ने धु्रव पार्क का जिस प्रकार से सौंदर्यीकरण किया है, वह सराहनीय कार्य है। मेयर आशा शर्मा ने आगे कहा कि ये कार्य केवल दो वर्ष में अंतराल में हुये है और वर्ष 2020 समाप्त होने पर आपके वार्ड-94, सूर्यनगर में कोई कार्य बचेगा नहीं।
स्थानीय पार्षद एस.के.माहेश्वरी ने कहा कि मेरे वार्ड मैं अब तक 7 करोड़ के कार्य हुये है। मैं अपने वार्ड की सुंदरता और स्वच्छता के लिये हमेशा प्रयासरत हूँ और अपने वार्ड के कार्यों को करवाने के लिये मेयर बहन आशा शर्मा से निवेदन करता रहता हूँ और मेयर बहन आशा शर्मा जी भी मेरे काम को कभी मना नहीं करती है। मेरे वार्ड में आज जिन कार्यों का उद्घाटन हुआ है, उन कार्यों के होने के बाद बहुत कम काम बचेगें। लेकिन दो बहुत महत्वपूर्ण कार्य पीने के पानी की समस्या और बृजविहार नाले की समस्या रहती है, जिसको अगले बजट में पास करवाने का वादा मेयर श्रीमती आशा शार्मा ने किया है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि पार्षद और मेयर साहिबा के कार्य की गति देखकर लगता है कि कुछ ही माह में क्षेत्र में कोई काम नहीं बचेगा, केवल रखरखाव ही करना रहेगा, लेकिन पार्षद और मेयर साहिबाबाद से निवेदन है कि आपसे इसी तरह अपने क्षेत्र के लोगों से मिलते रहें।
इस अवसर पर विजेन्द्र जैन, शशि खेमका, सुशील खेमका, रश्मि खेमका, अनमोल खन्ना, जेपी डोरा, डा0विनीत जैन, डा0अनिता जैन, शरद कुमार, सीमा अग्रवाल, पूर्व पार्षद मीना माहेश्वरी, विक्रम नागर, पुरूर्षोत्तम गोयल, विमल चांडक, रमेश नवानी, यूसी तिवारी, अनील गुप्ता, विजेन्द्र अग्रवाल, मुकुल पाठक, भूपेश शर्मा आदि निवासी उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment