लड़की की फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल करने वाला आरोपी
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद पुलिस ने लड़की के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर एक अन्य लड़की के अश्लील फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उससे घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कृष्णा अरोड़ा पुत्र राकेश अरोड़ा निवासी 108 वेस्ट चंद्रनगर गली 1 कृष्ण नगर दिल्ली ईस्ट ने फेसबुक पर परी राजपूत नाम से फर्जी आईडी बनाकर उससे एक लड़की को बदनाम करने के इरादे से उसके आपत्तिजनक कुछ फोटो वायरल कर दिए थे। इस मामले में संबंधित लड़की द्वारा थाना साहिबाबाद में आईटी एक्ट की धारा 67 ए एवं आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा लिखाया था। इस मुकदमे की विवेचना में एसआई अकरम खान ने अपने साथी कांस्टेबल संजीव कुमार, ललित कुमार और संजय कुमार की मदद से आरोपी कृष्णा अरोड़ा को मुखबिर की सूचना पर मोहन नगर चैक से गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा अरोड़ा से घटना में प्रयुक्त वीवो वी15 प्रो मोबाइल फोन बरामद कर लिया । कृष्णा अरोड़ा को धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के अंतर्गत जेल भेज दिया गया है ।



0 comments:
Post a Comment