सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। थाना लिंक रोड पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर एक अंतर्राज्यीय चोरों के गिरोह को गिरफ्तार कर नगदी और चोरी करने वाले उपकरण के अलावा चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली कार और नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। यहगिरोह बंद फ्लैटों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था ।
जानकारी के अनुसार एसएसपी गाजियाबाद कलानिधि नैथानी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के अंतर्गत सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा के निर्देश में एस एच ओ लिंकरोड देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस पार्टी को सूर्य नगर क्षेत्र से घरों में चोरियां करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है इस गिरोह से चोरी की घटनाओं से प्राप्त रूपये52000 4 किलो 400 ग्राम डोडा, ताला तोड़ने के भारी-भरकम औजार तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त की जाने वाली स्विफ्ट कार बरामद हुई है।
इस गिरोह के खिलाफ दिल्ली एनसीआर गाजियाबाद में करीब 18 मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार बदमाशों में से एक सुनार है जो इस गिरोह से चोरी का माल खरीदा था। चोरों के नाम मोहम्मद साइन पुत्र मोहम्मद शाह निवासी 122 गली नंबर 4 जवाहर पार्क साहिबाबाद ,शहादत खान पुत्र अब्दुल हकीम निवासी गली 5 जवाहर पार्क साहिबाबाद, मोहम्मद हिकमत पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी पप्पू कॉलोनी कब्रिस्तान के सामने, विजय कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र मंगलसेन निवासी 118 डीडीए फ्लैट नई सीमापुरी दिल्ली तथा हबीब पुत्र इलियास निवासी मुगल गार्डन मदरसे के पास मसूरी गाजियाबाद है। विजय कुमार सुनार है जो इस गिरोह से चोरी का सामान खरीदा करता था। इस गिरोह के खिलाफ दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न थानों में 18 अपराधिक मामले दर्ज हैं।



0 comments:
Post a Comment