सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
नयी दिल्ली। दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में भड़की हिंसा के दौरान एक सिपाही पर पिस्तौल तानने वाला शाहरुख आखिरकार दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से शाहरुख को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अब शाहरुख को दिल्ली लाया जा रहा है। इसी मामले पर दिल्ली पुलिस मंगलवार दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
शाहरुख पर जाफराबाद में 24 फरवरी के दिन 8 राउंड गोली चलाने का आरोप है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। यह वहीं शाहरुख है जिसने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल दीपक दहिया के सीने पर पिस्तौल को ताना था।



0 comments:
Post a Comment