अमेजाॅन ने मेवाड़ के तीन होनहार विद्यार्थियों को चुना
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
गाजियाबाद। दुनिया की जानी-मानी अमेजाॅन कंपनी ने एक कठिन साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के तीन विद्यार्थियों को अपनी कंपनी के लिए चुना है। ये तीन विद्यार्थी बीबीए और बीसीए विभाग के हैं।
लिखित परीक्षा, पर्सनैलिटी और रूबरू साक्षात्कार में पूछे गये कठिन सवालों के संतोषजनक उत्तर देने पर इन विद्यार्थियों का चयन संभव हो सका। तीनों से अमेजाॅन कंपनी के एचआर अधिकारी अभय कुमार ने सवाल-जवाब किये। तीनों विद्यार्थियों को तीन लाख रुपये सालाना पैकेज पर रखा गया है। कंपनी ने तीनों को आफर लैटर भी दे दिये हैं। चुने गये विद्यार्थियों के नाम हैं- तिशा अग्रवाल बीबीए, सुदीप व पुनीत बीसीए हैं।
साक्षात्कार प्रक्रिया में प्लेसमेंट हैड हर्षवर्द्धन शर्मा भी मौजूद थे। मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने बताया कि मेवाड़ संस्थान अपने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त वैल्यू एडेड कोर्सेज के जरिये प्रशिक्षित करता है। उनके सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय संस्कारों से युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पित है। जिन बच्चों का प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान चुनाव हुआ है, उन्हें डाॅ. अलका अग्रवाल ने अपनी शुभकामनाएं दीं।




0 comments:
Post a Comment