सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद क्षेत्र विक्रम एंकलेव कालोनी में रहने वाली एक विकलांग महिला ने जिलाधिकारी को लिख कर आरोप लगाया है कि उसको मिलने वाली रकम को फर्जी खाता खोलकर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का पैसा हड़प लिया गया है। इस धोखाधड़ी के कारण उसका जीवन नर्क बन गया है और अपना मकान होते हुए किराए पर रहकर अपने बच्चे पालना महंगा पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार विक्रम एनक्लेव ई 5 गली नंबर 1 में विकलांग महिला अनुषा पत्नी अगनू रहती है। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना मकान बनाने के लिए आवेदन दिया था । यह आवेदन मंजूर हो गया तथा उसके बैंक खाते में डूडा की ओर से पचास हजार रुपये जमा हो गए। पैसा मिलते ही उसने अपना नया मकान बनवाने के लिए पुराना मकान तोड़वा दिया और खुद किराए के मकान में रहने लगी है। जब उसने डूडा की आफिस में जाकर मकान बनवाने के लिए दूसरी किस्त डेढ़ लाख रुपए बैंक खाते में नहीं आने की बात की तो वे उसे टालते रहे और नए नए बहाने बनाते रहे । कभी कहते कि तुम्हारे पति के खाते में पैसा आ गया होगा। कभी यह कहते अभी आने वाला है। लेकिन बाद में वह यह कहने लगे कि तुम्हारा पैसा तो तुम्हारे खाते में डाल दिया गया है और तुम वेकार में यहां चक्कर लगा रही हो। इसके लिए उसे एक कर्मचारी ने सबूशं पेमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर उसे दिया। कर्मचारी ने बताया कि अगर तुम्हारा मकान का लेंटर पड़ गया हो तो तुम्हें तीसरी किस्त भी मिल जायेगी।
लेकिन जब महिला ने जानकारी की तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।उसे पता चला किसी और बैंक में उसके नाम और पते से किसी अन्य महिला का फोटो दस्तावेजों में लगा कर बैंक खाता खोला है जिसमें दूसरी किश्त डेढ़ लाख जमा कर निकाल ली गयी है। इस तरह उसके नाम के फर्जी खाते में उसको मिलने वाली रकम को डालकर गबन कर लिया गया है । पीड़ित महिला की आशंका है कि उसने जो बैंक खाता खोलने के लिए डूडा को जो कागजात दिए थे उन कागजातों का अनुचित प्रयोग कर उसमें किसी अन्य महिला का फोटो लगाकर बैंक में फर्जी खाता खोला गया और उस को दी जाने वाली रकम को उस फर्जी खाते में डाल कर रकम हजम कर ली गई है। यह गबन डूडा के कर्मचारियों के बिना सहयोग के नहीं किया जा सकता ।
इस संबंध में सोमवार को गरीब विकलांग महिला जिलाधिकारी गाजियाबाद से मिली और उन्हें एक पत्र प्रार्थना पत्र देकर अपने साथ हुए गबन की जांच कराने की मांग की । महिला का कहना है कि इस गोरखधंधे के कारण जहां उसके साथ धोखाधड़ी हुई है वही उसकी जिंदगी नरक बन गई है किराए के मकान में रह कर उस पर कर्जा हो गया है तथा सड़क पर सब्जी बेचकर किसी तरह से अपने बच्चों को पाल रही है । इस संबंध में अगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तथा उसे गबन की गयी रकम वापस नहीं मिली तो वह भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ जाएगी।



0 comments:
Post a Comment