सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास में पिछले चार दिनों से पानी भरा हुआ है । इसे निकालने की जिम्मेदारी न तो नगर निगम गाजियाबाद ने ली है ना ही रेलवे विभाग ने अभी तक कोई कार्यवाही की है। परिणाम यह है के लोग कीचड़ भरे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं ।
जानकारी के अनुसार जीटी रोड और साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र को मिलाने के लिए यह अंडरपास बहुत ही महत्वपूर्ण रास्ता है तथा इसके बनने से मोहन नगर एवं दिल्ली यूपी सीमा अप्सरा बॉर्डर पर लगने वाले यातायात जाम की समस्या का निदान हुआ है। लेकिन रेलवे और नगर निगम गाजियाबाद की लापरवाही के कारण इस अंडरपास में पानी भरा हुआ है। यह गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हालांकि यहां एक जनरेटर और पंपिंग सेट जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए लगाया गया है, लेकिन इसे चलाने के लिए कोई कर्मचारी वहां मौजूद नहीं है। इस गंदे पानी को निकालने के लिए न तो गाजियाबाद नगर निगम ने कोई कदम उठाया है न रेलवे ने। लिहाजा दो विभागों के बीच हजारों यात्री रोजाना परेशान है और खासतौर से दो पहिया वाहन चालक गंदे पानी से दो-चार हो रहे हैं।
फोटो कैप्शन- अंडर पास में भरा गंदा पानी।फाइल एफ.1



0 comments:
Post a Comment