सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। थाना टीला मोड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एक टैम्पो की तलाश्ी में उसमें रखी 90 लीटर शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार को थाना टीला मोड़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान कच्चा मार्ग गांव भनैडा खुर्द नहर बम्बा पुल के रास्ते पर एक टैम्पो नं0 यू0पी0-37 ए0टी0-1233 को रोका जिसकी तलाशी में 90 ली0 कच्ची देशी शराब बरामद हुई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसके सम्बन्ध में थाना टीलामोड पर धारा 60/62/72 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार आरेाप का नाम इरफान पुत्र जुम्मा सैफी नि0 फर्रूखनगर असालतपुर थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद है।
फोटो कैप्शन- शराव तश्कर और उसके पीछे टेम्पो जिससे शराव बरामद हुई ।



0 comments:
Post a Comment