सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ देशभर में चल रही जंग में स्थानीय पार्षद मित्र की भूमिका निभा रहे हैं और वे जरूरतमंद और गरीब लोगों के घर तक खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं ।
जानकारी के अनुसार वार्ड - 28 के पार्षद पति सुजीत गिरि ने अपने क्षेत्र के मोहन कालोनी, हिंडन बिहार, राजीव कालोनी में गरीब व मजदूर वर्ग के यहां राशन सामग्री बांटने का काम पिछले कई दिनों से कर रहे है। उनका कहना है कि विधायक सुनील शर्मा ने क्षेत्र के सभी वार्डो में पार्षदों के माध्यम से राहत सामग्री का बंटवारा लोगों में करा रहे हैं। पार्षद भी अपने स्तर से भी लोगों का सहयोग कर रहे हैं। कई कालोनियों में दोपहर और शाम को बना हुआ भोजन भी बांटा जा रहा है।
इसके अलावा वार्ड 60 श्याम पार्क मेन के पार्षद सचिन डागर अपने साथी आरएसएस के महानगर प्रमुख सतीश सिंह के साथ मिलकर अपने वार्ड में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री घर-घर पहुंचाने में लगे हैं। वार्ड 37 शालीमार गार्डन विक्रम एनक्लेव में पार्षद सरदार सिंह भाटी अपने साथी कालीचरण पहलवान रवि भाटी आदि के साथ मिलकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री पहुंचा कर कोरोना की जंग में सरकार के सहभागी बन रहे हैं ।
मंगलवार को पार्षद सरदार सिंह भाटी ने सूर्या पार्क, विक्रम एंकलेव, क्षेत्र में जाकर 150 परिवारों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये। वे लगातार 27 मार्च से यह सेवा कार्य कर रहे हैं। उनका साथ प्रियंका शर्मा,कैलाश यादव, सुदेश सरिन, अशोक भाटी, मुकेश यादव,गौरव शर्मा,दीपक ठाकुर,मुन्ना सिंह, गोपी, शिवम चैधरी, साहिल ठाकुर,विनोद यादव, सोमनाथ चैहान आदि दे रहे हैं।



0 comments:
Post a Comment