पलायन कर रहे मजदूरों को पहले खाने का पैकेट बांटे , आज क्षेत्र के गरीब मजदूरो को खाद्यय सामग्री की बांट रहे पाॅकेट
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एडवोकेट वीरेन्द्र यादव ने क्षेत्र के गरीब, निसहाय दिहाडी मजदूरो की लाॅकडाउन में परेशान को देखते हुए पिछले 24 मार्च से ही भोजन सामग्री और बने हुए भोजन के पाॅकेट बांट रहे हैं। उनके साथ क्षेत्र के पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी लोगों के सेवा में लगे हुए हैं ।
इस मामले में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष व समाजवादी चिंतक राम दुलार यादव ने बताया कि वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में पिदले माह के 24 माच से ही लॉकडाउन के कारण दिल्ली, दिल्ली-एनसीआर तथा अन्य शहरों से भारी संख्या में पलायन कर रहे मजदूर भाइयों, ठेला पटरी वालों के परिवारों को संस्था की ओर से पके भोजन के 7000 से अधिक पैकेट और पानी यू0पी0 बार्डर, जी0 टी0 रोड से अपने गाँव जाने वाले मजदूर भाइयों के परिवार के लोगों में, साहिबाबाद स्टेशन के आस-पास, मोहन नगर, मेरठ रोड, विजय नगर तथा कौशाम्बी बस स्टेशन के पास वितरित किये गये। इसके बाद 27 मार्च से अब तक लॉकडाउन के कारण मजदूरो की परेशानी को ध्यान में रखते हुए 5 किलोग्राम आटा, 2 किलोग्राम चावल, 1 किलोग्राम चीनी, 1 किलोग्राम दाल, 2 किलोग्राम आलू, एक किलोग्राम सरसों का तेल, किलोग्राम नमक का एक बड़ा पैकेट तैयार करा साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र तथा गाजियाबाद में वितरित किया जा रहा है। जिससे लगभग 500 बेबस परिवार, मजदूर भाई, घरों में काम करने वाली महिलाऐं और आर्थिक दृष्टि से कमजोर ठेली पटरी वाले लाभान्वित हुए है।
इसके साथ ही किसान टिम्बर कं0 की स्वामी फूलमती यादव ने दवाई व आवश्यक उपयोग के सामान के लिए आर्थिक मदद की है। राजीव कालोनी, श्याम पार्क मेन, इन्दिरा कालोनी में अवधेश यादव, नरेश चन्द गुप्ता, वीर सिंह सैन, हाजी मोहम्मद सलाम, राधेश्याम तिवारी, राज बाग, वृंदावन गार्डन में अंशु ठाकुर, राजेन्द्र नगर सेक्टर 2,3,5 में विक्की ठाकुर, स्वाति सेठी, शहीद नगर में मनमोहन गामा, जब्बार मलिक, शालीमार गार्डन में विजय सिंह, बिंदु राय ने राशन वितरित किये। करेहडा, लोनी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में इंजीनियर धीरेन्द्र यादव, इन्द्रा गार्डन, राजेन्द्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया, बाबू जगजीवन राम श्रमिक बस्ती में सरदार अवतार सिंह काले, नंदग्राम, सिहानी में सुनील सिंह, मोहम्मद अख्तर, गरिमा गार्डन, पसोंडा, मौसम विहार में चैधरी फौजुद्दीन, कुर्बान चैधरी, भोपुरा, कुटी आस-पास पप्पन प्रजापति, लाल सिंह, अकबर अली सैफी, लाजपत नगर, शहीद प्यारे लाल कालोनी में डा0 सभापति शास्त्री, सुरेन्द्र यादव, स्वरुप पार्क लाजपत नगर में विजय भारद्वाज, विजय नगर में मुकेश शर्मा, काशीराम आवास, सिद्धार्थ विहार में अवधेश कुमार मिश्र, सुरेश कुमार भारद्वाज, कमलेश, महराज पुर, कड़कड़ में खलील चैधरी, संजय, श्रीनिवास यादव, साहिबाबाद गाँव में मेहराज, इन्दिरा पुरम में सुनील शर्मा, राजीव कालोनी मोहन नगर में अजय कुमार, अर्थला में अन्नू भल्ला, खोड़ा, मकनपुर में ईसहाक सैफी, राजीव यादव ने राशन वितरित किया। इन लोगों ने राशन 1, स्वरुप पार्क ज्ञानपीठ केन्द्र के प्रांगण से उठाया तथा कुछ लोग राशन स्वयं यहाँ से ले गये।
लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक राम दुलार यादव ने राशन वितरण में सहयोग करने वाले सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब तब लॉकडाउन है, आप सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेतागणों की नजर में कोई भी आर्थिक दृष्टि से कमजोर व्यक्ति जिसके पास चूल्हा जलाने के लिए राशन नहीं है, उन्हें अविलम्ब अवगत कराएं, ऐसे लोगों को संस्था हरसम्भव व्यवस्था करेगी। राशन सामग्री जरुरतमंद तक पहुंचे यही हमारा उद्देश्य है। इस कठिन समय में आप सभी लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के साथ है, संस्था आप सभी का आभार व्यक्त करती है।





0 comments:
Post a Comment