- खराब और अधूरे स्टडी मटेरियल द्वारा ऑनलाइन परीक्षा और ऑनलाइन असाइनमेंट के खिलाफ जताया विरोध
विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। आज दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) छात्रों ने अपने खराब स्टडी मटेरियल को जलाकर ऑनलाइन परीक्षा और ऑनलाइन असाइनमेंट के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया। सैकड़ों की संख्या में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष छात्रों ने इस विरोध प्रदर्शन में अपनी हिस्सेदारी निभाई।
ज्ञात हो कि डीयू के बहुसंख्यक तृतीय वर्ष के रेगुलर और कोर्रेस्पोंडेंस (एसओएल और एनसीडबल्यूईबी) छात्र-छात्राएँ सुविधाओं और संसाधनों की कमी के कारण ऑनलाइन परीक्षाओं के फैसले का विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही एसओएल छात्रों के लिए ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षाओं के साथ मूल समस्या खराब और घटिया क्वालिटी के स्टडी मटेरियल की है।
स्पष्ट रूप से साल-दर-साल छात्रों को दी जारी रहीं स्टडी मटेरियल में व्याकरण, वर्तनी, टाइपिंग आदि से संबंधित गलतियाँ भरी हुई हैं। अध्यायों और पृष्ठों का न होने, सामग्री अधूरी होने जैसी समस्याएँ भी इन सामग्रियों में देखने को मिलती हैं। आश्चर्य की बात नहीं है कि एसओएल का स्टडी मटेरियल को डीयू के रेगुलर कॉलेजों के शिक्षक कोई महत्व नहीं देते हैं और इसे अपने रेगुलर छात्रों को पढ़ने देने से परहेज करते हैं। ऐसी स्थिति में, तृतीय वर्ष के छात्रों का ऑनलाइन परीक्षा करवाना और असाइनमेंट के आधार पर पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों को उत्तेर्ण घोषित करने में छात्रों की बड़ी संख्या फेल होगी।




0 comments:
Post a Comment