सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। थाना साहिबाबाद पुलिस ने 6 महीने पहले राजेंद्र नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर की ऑफिस में हुई गोलीबारी के मामले में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उस से हत्या में प्रयुक्त कार बरामद की है।
जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद पुलिस को मुखबिर से पता चला था कि राजेन्द्र नगर की एक गोलीबारी की घटना में वांछित हत्यारोपी राजेंद्र नगर में आने वाला है। इस सूचना पर बदमाश के आने का इंतजार किया गया और उसे मुखबिर के इशारा मिलते ही कार सहित करन गेट पुलिस चैकी के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना साहिबाबाद के निरीक्षक (अपराध)मुकेश कुमार तथा एसआई हरिओम सिंह के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी की गई ।
गौरतलव है कि 27 दिसंबर 2019 को राजेंद्र नगर स्थित प्रापर्टी डीलर रवि चैधरी के कार्यालय में फायरिंग हुई थी। इस मामले में सुभाष पुत्र धर्म सिंह निवासी सिरौली की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हुए थे। इस मामले की विवेचना के दौरान पता चला कि डीएवी स्कूल राजेंद्र नगर के छात्रों के दो गुटों के बीच हुए झगड़े से फलस्वरूप इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इसके तीन आरोपी अभिषेक, राजू तथा गौरव पहले से ही जेल में बंद हैं। चैथा निक्की उर्फ विक्की उर्फ विकास पुत्र धर्मेंद्र निवासी चांदीनगर बागपत फरार चल रहा था। उसे करनगेट पुलिस चैकी के सामने से मुखबिर की सूचना पर हत्या में प्रयुक्त स्विफ्ट कार यूपी17 आर 8657 के साथ गिरफ्तार कर भेज दिया गया है।
फोटो कैप्शन- हत्या का आरोपी निक्की उर्फ विक्की उर्फ विकास।



0 comments:
Post a Comment