सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। वार्ड 10 पप्पू कॉलोनी में नगर निगम गाजियाबाद की लापरवाही से सीवर का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है और मोहल्ले में बदबू फैल रही है।
जानकारी के अनुसार पप्पू कलोनी वार्ड 10 में सीवर ओवर फ्लो हो रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है और रास्ते पर चलना मुश्किल हो रहा है सीवर का पानी रास्ते में फैलने के कारण कॉलोनी में बदबू बढ़ रही है जिससे जल जनित बीमारियां होने की आशंका है ।
पता चला है कि नगर निगम गाजियाबाद ने सीवर लाइन की सफाई का ठेका एक निजी कम्पनी को दे दिया है। कम्पनी के अधिकारी और कर्मचारी किसी की नही सुनते है। कलोनी निवासी राजेश देवी शर्मा का कहना हैं कि उन्होंने कई बार शिकायत नगर निगम में की है मगर कोई कर्मचारी सीवर की सफाई करने के लिए नही आया। कोरोना की महामारी के बीच लगातार सीवर ओवर फ्लो हो रहा हैं जो एक गंभीर मामला है। एक माह से गली नम्बर 4 के सामने सरकारी स्कूल के पास लगातार इस गन्दगी में से लोग आने जाने को मजबूर हैं । उन्होंने कहा कि जल्दी सफाई नही हुई तो कम्पनी की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।



0 comments:
Post a Comment