सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
सहिबाबाद । थाना साहिबाबाद पुलिस का मैस इंचार्ज के कोराना संक्रमित पाए जाने से सभी पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। थाने के मैस में खाना खाने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए पूरे थाना साहिबाबाद को सैनिटाइज कराया गया है। इसके अलावा एक और पुलिस कर्मी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद का एक हैड कांस्टेबल जो थाने के मैस का भी इंचार्ज है के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने की रविवार को जानकारी हुई । इस जानकारी के मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और पूरे थाने को सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा एक और पुलिस कर्मी की कोविड-19 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। इस संबंध में पता चला है कि मैस में करीब 70 पुलिसकर्मी खाना खाते थे उन्हें कोरोन्टिन किया जाएगा।



0 comments:
Post a Comment