चोरी की बाइक के साथ आरोपी।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
इंदिरापुरम । थाना इंदिरापुरम पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात को अपराधियों खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत गौर ग्रीन चैराहे के पास अभय खंड से तमंचे के बल पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने दो घटनाओं का अनावरण किया है। इनसे लूटा गया सामान , चोरी की एक बाइक तथा अवैध तमंचा बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार एसएसपी के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ जारी चैकिंग अभियान के अंतर्गत थाना इंदिरापुरम प्रभारी संजीव कुमार शर्मा और एसआई उदय वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने बृहस्पतिवार की रात को गौर ग्रीन चैराहे के पास तलाशी अभियान चलाया था। इस अभियान के अंतर्गत दो लोगों को एक अपाचे मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। जिन की तलाशी लेने पर पुलिस को 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। दोनों को लाकर थाने में कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने 24 जून की रात को हथियारों के बल पर गौर ग्रीन चैराहा साईं मंदिर की तरफ आईआर एस सोसाइटी के सामने एक व्यक्ति से की गई लूट का एक खुलासा किया तथा बाद में लूटा गया पर्स इन से बरामद किया गया। दोनों ने बताया कि अपाचे मोटरसाइकिल को 22 मार्च को उन्होंने अभय खंड 3 इंदिरापुरम से चोरी किया था। इनके नाम मोहम्मद हसीबुल उर्फ हसीन पुत्र मोहम्मद इब्राहिम निवासी ग्राम भीकमपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल अमन बैंकट हाल के पीछे लोकप्रिय खोड़ा तथा चमन खान पुत्र स्वर्गीय जमील ग्राम पुर्निया थाना लाइन बाजार जिला कटिहार बिहार हाल निवासी 573जी न्याय खंड इंदिरापुरम है।



0 comments:
Post a Comment