वीरेन्द्र यादव बने समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिला महासचिव ने एक वक्तव्य में बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश से हम जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने हम सभी पर विश्वास कर कि हम पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा उनके मुख्यमंत्रित्व काल में किये गये विकास कार्यों को जनपद गाजियाबाद की जनता में प्रचार-प्रसार करेंगें, तथा उ0प्र0 सरकार की गलत, अन्यायपूर्ण नीतियों का विरोध करेंगें। उ0प्र0 सरकार के झूठ का पर्दाफाश करते हुए जनपद में भाजपा द्वारा कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुए जनता को बताने का कार्य करेंगे, जनता को यह भी बताने का कार्य करेंगें कि वर्तमान उ0प्र0 व केन्द्र सरकार लोकतान्त्रिक मूल्यों से खिलवाड़ कर रही है तथा जो भी सवाल पूछता है या सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है, उसे अपना दुश्मन मानती है, उस पर झूठे मुकदमे लगाती है, जिससे विपक्षी जनता के साथ हो रहे अन्याय को उजागर न करें, हम जनता को अवगत कराने का काम करेंगें कि वर्तमान सरकार लोकतंत्र को कुचलने का कार्य कर रही है और विकास कार्य शून्य है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के विश्वास को हमें पूरा बल देना है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष को ताकत देना है। हमें पूरे जनपद में पार्टी को नया कलेवर देना है। साथियों यह सब कार्य सभी के सहयोग, कठिन परिश्रम से ही सम्भव है। मै यह भी कहना चाहता हूँ कि हमें सार्वजानिक जीवन में कार्य करने का मौका मिला है, यहाँ की जनता की सेवा के लिए हमें समर्पित होना है। राजनीति में हम स्वेच्छा से आये है, हमें राजनीतिक मूल्यों की स्थापना के लिए सतत प्रयत्नशील रहना है। मै अन्त में इतना कहना चाहता हूँ पद कोई मजा लेने के लिए या रुतबे के लिए नहीं है, हमें समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए तथा श्री अखिलेश यादव जी को कैसे ताकत मिले इसे ध्यान में रखकर कार्य करने के लिए मिले हैं। हमें पूरी ताकत लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है तथा मिलकर कार्य करना है। उन्होंने बताया कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव सहित समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारिणी तथा राज्य उ0प्र0 कार्यकारिणी के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूँ तथा सभी जिला, महानगर की कार्यकारिणी को बधाई देता हूँ और जनपद की महान जनता को नमन करता हूँ।



0 comments:
Post a Comment