सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
गाजियाबाद । गुरुद्वारा श्री सिंह सभा इंदिरापुरम ने खालसा टीम के साथ रविवार 11 बजे पटेल मार्ग गाजियाबाद मे मजदूर तबके के दो सौ लोगों को खाद्यान्न सामग्री तथा चप्पल सैनिटाइजर मास्क वितरण किया।
सभा के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हम ने लॉक डाउन के दौरान खालसा हेल्प का गठन किया है । इस संगठन के माध्यम से हम जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, इस मदद को पहुंचाने के लिए हमारे संगठन के सदस्य हमेशा तत्पर रहते हैं और हमारे संगठन ने दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले जरूरतमंदों की हर संभव मदद की है और यह खालसा हेल्प भारत में जल्द ही विस्तार कर रहा है इसके माध्यम से हम आपदा प्रबंधन के दौरान लोगों की हेल्प के लिए तैयार हैं ।
गुरद्वारा प्रबंधक के प्रधान गुरुप्रीत सिंह ने बतया की जब से लाॅकडाउन हुआ है तब से अभी तक दिल्ली एनसीआर के सभी क्षेत्रों में हर वर्ग समुदय के लोगो को बिना सरकारी मदद के भोजन व कच्चा राशन जिसमे तेल, मसाले, आटा, चबल, दाल, घी, नमक, साबुन, सेंटीजर , मास्क चप्पल का वितरण किया जा रहा है जो निरंतर जारी है। सरदार मंजीत सिंह ने बताया आज आचार्य मनीष पंडित का सरावा बढ़ाकर कोरोना योद्धा के रूप में स्वागत किया गया और यहाँ नगर निगम, पुलिस प्रशासन को भी प्रति दिन भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है जो गुरुद्वारा से भोजन लेकर हर छेत्र में बाँट रहे है ।
इस दौरान खालसा हेल्प टीम के पदाधिकारी जगदीश्वर सिंह ,कपिल सूरी, सुरजीत मोंगा , सुरजीत सिंह सक्कु , इंदर खुराना ,महेंद्र सिंह सोढ़ी ,जसवीर सिंह रेखी , जसवंत सिंह , एस. पी. सिंह , आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment