सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
इंदिरापुरम । थाना इंदिरापुरम पुलिस ने वसुंधरा सेक्टर 14-15 के पास से वाहन चोरों के एक गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है,जो यहां बारदात करने के इरादे से आया था। लेकिन एक सूचना पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन चोरों से एक लग्जरी ब्रेजा विटारा कार तथा अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार थाना इंदिरापुरम पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन चोरों का एक गिरोह वसुंधरा में किसी घटना को कारित करने के उद्देश्य आने वाला है। इस सूचना पर कार्रवाई की गई और सोमवार की रात 9.45 बजे करीब एक संदिग्ध ब्रेजा विटारा कार को तलाशी के लिए रोका गया, तो वह कार दिल्ली से चोरी होना पता चला। कार में बैठे चारों लोगों से अवैध हथियार बरामद हुए। उन्हें थाने लाकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे वाहन चोर हैं और उनका सरगना गौतम बुध नगर के थाना कासना से 25 हजार का इनामी नितिन ठकराल उर्फ राहुल, नितिन भाटिया उर्फ रिंकू पंजाबी है। इनसे 315 बोर के तीन तमंचे व कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। नितिन ठकराल उर्फ राहुल पुत्र रमेश ठकराल पुराना कठेरा रोड हनुमान पुरी दादरी का रहने वाला है तथा इसका साथी अजय कुमार उर्फ मोनू पुत्र श्री प्रेमचंद निवासी कावली रोड लक्ष्मण रोड चैक एमडीडी कॉलोनी 3/4थाना वल्लीवाल चैक देहरादून, सौरभ सिंह उर्फ राज पुत्र स्वर्गीय जतिन सिंह निवासी संजय एनक्लेव मकान नंबर 130 थाना महेंद्र पार्क जहांगीरपुरी दिल्ली तथा महेंद्र सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी ग्राम सिखेड़ा थाना परीक्षितगढ़ मेरठ है। इन से बरामद ब्रेजा विटारा कार संख्या डीएल सीआर 9500, 28जून को दिल्ली से चोरी की गई थी इस वाहन चोर से जब पूछताछ की गई थी तो उसने बताया अकेले नितिन पर करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं तथा वह कासना गौतमबुद्ध नगर से 25 हजार का इनामी है। उसके साथियों पर भी दर्जनों मुकदमे कायम है । इस गिरोह ने बताया कि वे ऑन डिमांड वाहनों की चोरी करते हैं और डिमांड के हिसाब से पाश इलाके में रेकी कर कार को चिन्हित कर लेते हैं। बाद में उस वाहन को चोरी कर डिमांड करने वाले व्यक्ति को बेच दिया जाता है ।
इस गिरोह को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष इंदिरापुरम संजीव कुमार शर्मा , इंस्पेक्टर क्राइम सुनील कुमार सिंह,एसआई नर पाल सिंह ,हेड कांस्टेबल राजकुमार व सुखबीर कांस्टेबल अशोक, नसीम तथा योगेंद्र थे।
फोटो कैप्शन -वाहन चोर गिरोह ,चोरी की कार के साथ।



0 comments:
Post a Comment