सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस चैकी शनि चैक लाजपत नगर में चोरों ने चैकी के आसपास की पांच दुकानों के ताले तोड़कर कैश चोरी कर लिया। लेकिन पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। इस घटना को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। चोर दुकानों से करीब एक लाख से अधिक का कैश चोरी कर ले गए हैं। .
जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद क्षेत्र की पुलिस चैकी शनि चैक के बराबर में अग्रवाल शूज, परिधान रेडीमेड गारमेंट, त कन्फेक्शनरी, अनु कॉस्मेटिक, मेडिकल स्टोर एवं जनरल स्टोर के चोरों ने ताले तोड़कर दुकान में रखा कैश चोरी कर लिया। चोर दुकान से कैश के अलावा कोई और सामान नहीं ले गए। अग्रवाल शूज की दुकान पर चोरों ने जूते पहन कर देखें जरूर। सीसीटीवी में चोरों की करतूत रिकॉर्ड हुई है । पुलिस चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है लेकिन अभी तक पुलिस को सुराग चोरों का नहीं लगा है। पुलिस चैकी के ठीक बराबर वाली दुकानों के ताले टूट जाने से लोग हैरान हैं कि पुलिस चैकी जो दिन रात खुली रहती है उनको न तो चोरी का पता चला और चोर घटना को आराम से अंजाम देकर चले गए। इस घटना से लाजपत नगर के व्यापारियों में काफी गुस्सा है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित है।



0 comments:
Post a Comment