सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
इंदिरापुरम । थाना इंदिरापुरम पुलिस ने 3 दिन पहले इंदिरापुरम क्षेत्र में एक रोडवेज की घटना में एक सीए को टक्कर मारकर हत्या करने के आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है।
सीओ तृतीय अंशु जैन ने बताया कि 28 अगस्त की रात 8ः30 बजे तीन लोग एक कार से बड़ी तेजी से गपशप करते हुए जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे वैभव खंड निवासी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को उन्होंने टक्कर मार दी। इस घटना में करीब 35 मीटर तक चार्टर्ड अकाउंटेंट कार के साथ घसीटते हुए वे लेगये। इस घटना में कार सीए की बॉडी फंसजाने से कार आगे पीछे नहीं हुई और वे कार को मौके पर छोड़कर भाग गए थे।
इस घटना के आरोपियों को थाना इंदिरापुरम के उपनिरीक्षक शिशुपाल सोलंकी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कार चालक आनंद शर्मा पुत्र होती लाल शर्मा निवासी गांव मोईनपुर थाना चंदौस अलीगढ़ हाल निवासी लोटस प्लाजा मार्केट इंदिरापुरम ,स्विफ्ट कार मालिक शिवम धामा पुत्र अशोक धामा निवासी रामपुर थाना खेकड़ा जिला बागपत तथा निखिल त्यागी पुत्र ललित कुमार त्यागी निवासी 157 गली नंबर 2 तालाब के पास गांव मकनपुर इंदिरापुरम हैं।



0 comments:
Post a Comment