सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
इंदिरापुरम । थाना इंदिरापुरम क्षेत्र अहिंषा खंड दो में एक 70 साल के बृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में तेरहवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वे कारोबारी समस्या के चलते वे तनाव में रहते थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम अहिंसा खंड 2 एंजिल जुपिटर सोसायटी के सी ब्लॉक में आठवीं मंजिल पर विनोद कुमार खन्ना अपने दामाद मनीष कुमार के साथ फ्लेट संख्या सी10706 में रहते थे। मंगलवार की सुबह लोगों ने किसी के गिरने की आवाज सुनी तो उन्होंने देखा वृद्ध का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। बाद में उनकी पहचान 70साल के विनोद कुमार खन्ना के तौर पर हुई। सीसीटीवी फुटेज में मृतक अकेले 13 वीं मंजिल की ओर जाते हुए दिख रहे हैं ।
श्री खन्ना के दमाद ने बताया कि सवेरे 4ः30 बजे वे पूजा-पाठ कर सोसायटी में स्थित अपनी दुकान खोल लेते थे। वे कुछ दिनों से उदास रहने लगे थे। उनका कहना था कि उनके पड़ौस में दो- तीन दुकान और खुल जाने से उनका काम धंधा ठप हो गया है और वे काम धंधा कम हो जाने से दुखी रहने लगे थे। इसी रंज और गम में उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है।



0 comments:
Post a Comment