सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। स्मार्ट बाइक खरीदने के लिए उसने यह नाटक रचा था।
सीओ साहिबाबाद ने बताया कि सहज गर्ग पुत्र अजय गर्ग निवासी ए1/11521 सुभाष पार्क नवीन शाहदरा एक्सटेंशन दिल्ली 32 निवासी ने पुलिस में सूचना दी थी खेतान पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर के पास उससे बदमाशों ने कैश आदि लूट लिया है। इस संबंध में पुलिस की जांच में पता चला कि यह मामला झूठा है। शिकायत करने वाले को पुलिस चैकी राजेन्द्र नगर लाकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा भेद खोल दिया। युवक ने बताया कि वह स्मार्ट बाइक लेना चाहता था लेकिन घर वाले उसे पूरा पैसा नहीं दे रहे थे । इसलिए उसने यह नाटक रचा कि इस नाटक रचने से उसके घर वाले दोबारा पैसे दे देंगे और उसकी स्मार्ट बाइक आ जाएगी। थाना साहिबाबाद की पुलिस ने उसके पास से लूट में बताया गया कैश 81 हजार 250, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, कॉलेज का आईकार्ड,मैट्रो कार्ड आदि बरामद कर लिया है।
फोटो कैप्शन-लूट की झूटी सूचना देने वाला गिरफ्तार। फाइल एफ.2



0 comments:
Post a Comment