सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। थाना साहिबाबाद क्षेत्र शालीमार गार्डन के संडे मार्केट प्लाट संख्या सी42 में बने एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में लगे बिजली के मीटर से चिंगारी उठने से आग लग गई । मौके पर मौजूद नगर निगम के पानी के टैंकर से निगम कर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में कामयाबी हासिल कर ली। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार सुवह 8.30 बजे सी42 संडे मार्केट के एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में लगे बिजली बिजली के मीटरों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। इससे 30 मीटर जलकर खाक हो गए। मौके पर मौजूद गाजियाबाद नगर निगम के जलकल विभाग के टैंकर की मदद से निगम कर्मियों ने जान पर खेल कर आग बुझा दी। स्थानीय पार्षद के पति पवन रेड्डी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने में सहयोग किया तथा निगम कर्मियों को प्रोत्साहित किया तथा स्वयं आग पर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। जिस समय यह घटना हुई उस समय पार्किंग में करीब एक दर्जन कार व बाइक खड़ी हुई थी,जो बचा ली गईं।



0 comments:
Post a Comment