सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
कौशांबी । थाना कौशांबी पुलिस ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अवैध रूप से परीक्षार्थी बनकर बैठने वाले सॉल्वर गैंग के चार लोगों को मुखिया सहित गिरफ्तार कर दस्तावेज तथा अन्य सामान बरामद किया है।
सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि एसएसपी गाजियाबाद कलानिधि नैथानी के निर्देशन में अपराधियों खिलाफ चलाए गए आपरेशन 420 के अंतर्गत थाना कौशांबी पुलिस ने अंबेडकर पार्क सेक्टर 4 वैशाली से साल्वर गैंग के मुखिया सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जी तरीके से अभ्यार्थी बनकर बैठता था और मोटी रकम अभ्यर्थियों से वसूली जाती थी।
इस गिरोह से फर्जी कागजात, आधार कार्ड, विभिन्न अभ्यर्थियों की मार्कशीट,वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फर्जी पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, महिला और पुरुषों के फोटो, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, वाईफाई इंटरनेट डिवाइस, कंप्यूटर प्रिंटर आदि,बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार लोगों में अजय कुमार पुत्र कैलाश चंद निवासी चमरौली थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद, पवन कुमार पुत्र सत्य प्रकाश निवासी ग्राम नगला थाना बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद, राजू उर्फ राजू पुत्र महेश चंद निवासी चंदौली थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद तथा राजेश मोहन पुत्र मितरन निवासी चमरौली थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर कौशांबी महेंद्र सिंह तथा एसआई सोमवीर सिंह सोलंकी एवं अन्य थे।



0 comments:
Post a Comment