सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल( आइजीआरएस) पर एक नागरिक द्वारा पेयजल समस्या से संबधित की गई शिकायत का समाधान तो नहीं हुआ लेकिन पोर्टल पर समस्या का समाधान हो गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने नगर निगम गाजियाबाद के अधिकारियों पर समस्या का फर्जी समाधान कर सरकारी धन गबन करने का आरोप लगाया है ।
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार तोमर वार्ड 43 कड़कड़ मॉडल गोल कुआ चैक साइट 4 साहिबाबाद में रहते हैं। उन्होंने 23अप्रेल2021 को उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल (आइजीआरएस) पर शिकायत की थी कि उनके गांव में लगे करीब 18 से 20 हैंड पंप खराब पड़े हैं,इनकी मरम्मत कर पानी की समस्या दूर की जाए । इसकी शिकायत संख्या 400 140 210 12763 है।
अरुण कुमार तोमर का आरोप है कि नगर निगम गाजियाबाद के वसुंधरा जोन स्थित जलकल विभाग ने के अवर अभियंता सोमेन्द्र प्रताप सिंह ने उनकी शिकायत तो दूर नहीं की। लेकिन जनसुनवाई पोर्टल पर इस समस्या का फर्जी समाधान 25 अप्रैल 2021 को हो गया। गाजियाबाद नगर निगम के पत्रांक संख्या 585 दिनांक 24 अप्रैल 2021 के द्वारा समाधान कर दिया है। तोमर का कहना है के 18 से 20 हैंडपंपों में से एक भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं की गई है इनमें से कोई भी हैंडपंप नहीं चल रहा है,समी खराब हालत में हैं। लोग हैंडपंप के खराब होने की वजह से परेशान हैं। उन्हें आशंका है कि नगर निगम गाजियाबाद के वसुंधरा जोन के अवर अभियंता ने फर्जी तरीके से समस्या का समाधान कर हैंडपंप की मरम्मत में आए खर्चे का गबन किया है। उन्होंने अवर अभियंता को कई बार फोन किए लेकिन वह फोन भी रिसीव नहीं कर रहे हैं ।
नगर आयुक्त को इस मामले की जांच करानी चाहिए और संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना है कि वे उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को इस संबंध में अवगत कराएंगे तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग करेंगे।



0 comments:
Post a Comment