सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना कौशांबी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत वैशाली सेक्टर 1 मैक्स अस्पताल के पीछे से बंद पड़े माल के पास से दो चोरों को चोरी के पाइप के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सीओ इंदिरापुरम के मुताबिक थानाध्यक्ष कौशांबी महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ संदिग्ध बदमाशों की तलाशी में गश्त पर थे तब उन्हें मैक्स अस्पताल के पीछे बंद पड़े मॉल के पास से दो संदिग्ध लोग दिखाई दिए ।इनके नाम भरत पुत्र ज्ञानी यादव निवासी ग्राम किशनपुर जिला समस्तीपुर थाना खानपुर बिहार तथा सोहेल पुत्र शाहिद निवासी राजा का ताजपुर थाना नूरपुर जिला बिजनौर हैं। इनके पास से चोरी के 50 किलो वजनी लोहे के पाइप बरामद किए गए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा बरामद माल को जप्त कर लिया गया है।



0 comments:
Post a Comment