बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन का प्रोमो जारी हो गया हैं, बिग बॉस सीजन 10 के प्रोमो जारी होते ही #BB10 ट्विटर पर ट्रेड करने लगा. बिग बॉस के इस सीजन का प्रोमो कलर्स टीवी के सीईओ राज नायक ने ट्विटर पर जारी करते हुए ट्वीट किया कि 'जल्द आ रहा है... सुल्तान सलमान खान के साथ बिग बॉस.' ऐसा माना जा रहा हैं कि इस सीजन को भी सलमान ही होस्ट करेंगे.
शो के ट्रेलर में सलमान खान अंतरिक्ष यात्रियों की पोशाक में नजर आ रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर का थीम अंतरिक्ष पर आधारित होगा. इसके अलावा इस सीजन के प्रतिभागी आम लोग रहेंगे. इस सीजन को 'बिग बॉस सीजन टेन- विथ कॉमन वुमन एंड मैन' टैगलाइन के साथ ही प्रचारित किया जाएगा.
रितेश देशमुख ने ट्वीट करके बिग बॉस की टीम और कलर्स चैनल को बधाई दी.

0 comments:
Post a Comment