भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अमेरिका की सरजमीं पर होने वाले भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि अमेरिका क्रिकेट के लिए 'विशेष' बाजार है जो यहां सफल होगा. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत शनिवार और रविवार को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रहा है. दो बड़ी टीमों के बीच का इस मुकाबले का नतीजा भारतीय टीम के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दशा दिशा भी तय करने वाले हो सकते हैं.
आंकड़े गवाह हैं कि महेंद्र सिंह धोनी वनडे, टी20 और टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. उनकी कप्तानी के कौशल पर क्रिकेट के किसी भी जानकार को कोई भी शंका भी नहीं है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से कई पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट के जानकारों ने विराट कोहली को ही सभी फॉर्मेट की कप्तानी देने की मांग उठा रखी है. ऐसे में इस सीरीज में मिली हार उनकी कप्तानी पर और भारी पड़ सकती है.
वैसे इस साल भारत ने अब तक 19 टी20 मुकाबले खेले हैं जिनमें से 15 में उसे जीत भी मिली है. टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका जैसी टीमों को हराया, एशिया कप टूर्नामेंट अपने नाम किया और वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल में पहुंचा. यानी आंकड़ों के लिहाज से भारत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. साथ ही जिस डेरेन सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड टी20 का ताज जीता था उसे वेस्टइंडीज बोर्ड ने हटाकर फाइनल में लगातार चार छक्के जड़ने वाले कार्लोस ब्रैथवेट को टीम की बागडोर सौंपी है और यहां पहली बार उनके नेतृत्व में टीम खेलने उतरेगी. धोनी खुद अपनी कप्तानी के लिए दिग्गजों द्वारा हमेशा सराहे जाते रहे हैं और उनके सामने अनुभवहीन कप्तानी होना सीरीज शुरू होने से पहले ही उन्हें कई कोस आगे खड़ा कर देता है. लिहाजा भारतीय टीम को हराना भी वर्ल्ड चैंपियन के लिए आसान नहीं होगा.

0 comments:
Post a Comment