मोहननगर मंदिर में भव्य कृष्णजन्मोत्सव की धूम
गाजियाबाद , नगर के सभी मंदिरों में गोपाल के जन्मोत्सव के मौके पर हर्सोल्लास देखने को मिला । नगरी पूरी तरह कृष्णमय हो गई । लोगों के जयकारे और भजन किर्तन से पूरा वातावरण गूंज उठा । झूला झूलियो रे राधा रानी, झुलाने तेरा श्याम आया रे। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की । गोपाल के जन्म के उपलक्ष्य में महानगर के मंदिरों में ऐसे ही भजन गाए गए। राधा कृष्ण के ऐसे प्रेम भरे गीत महानगर के मंदिरों में देर रात तक गूंजते रहे। आस्था भाव के साथ श्रद्धालुओं ने माखन चोर का जन्मोत्सव मनाया। कहीं रासलीला, कहीं आकर्षक झंकियां तो कही नाटय मंचन। ऐसे ही भक्ति से पूर्ण कार्यक्रमों के साथ जन्माष्टमी का पर्व लोगों ने मनाया। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में लडडू गोपाल के दर्शन करने शुरू कर दिए थे। सभी मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण व राधा को मनमोहक परिधानों से सजाया गया।
इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर में नंद गोपाल की तीन पालकियां लगाई गई थीं। मोतियों और चमेली के फूलों से पूरे मंदिर को सजाया गया था। फूलों से सजे धजे कृष्ण भगवान को भक्तगण पालकी में झुलाकर अपने आपको को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। इस मौके पर कोलकाता के फूल और वृंदावन की विशेष पोशाक से उन का श्रृंगार किया गया। हरे कृष्णा की धुन पर लोग देर रात तक झूमते रहे। प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में ठाकुर जी को विशेष आभूषणों से सजाया गया। शाम पांच बजे मंदिर में विशेष आरती की गई। आरती के बाद भक्तगणों पर खजाना लुटाया गया जिसमें बच्चों को खिलौने, मिठाई, मूर्तियां दी गईं।
नंदग्राम स्थित नंदेश्वर मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां लगाई गईं। रेलवे रोड स्थित वैष्णो मंदिर, चैधरी मोड़ स्थित हनुमान मंदिर गुफा वाला मंदिर, कविनगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और यहां श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई गई। नेहरूनगर स्थित शिव मंदिर में माखन चोर के जन्म के उपलक्ष्य में मनमोहक झांकियां लगाई गई। इस अवसर पर होप्स थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने कर्मयोगी कृष्णलीला का मनमोहक नाटय मंचन किया। मंदिर में शाम से ही भजन कीर्तन शुरू कर दिए गए थे। कविनगर स्थित स्वयं भू मंदिर में भी हर्षोल्लास से बाल गोपाल का जन्म उत्सव मनाया गया। मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
मोरटा स्थित श्री मनन धाम मंदिर में भी जन्माष्टमी का पर्व आस्था भाव से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। और ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर को भी भव्य रूप से मंदिर को सजाया गया और श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर में चार स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। गो¨वदपुरम के एनडीआरएफ के मैदान में रस्साकशी, कबडडी, प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। संघ के प्रचार प्रमुख विपिन त्यागी ने बताया विजयनगर के सरस्वती विद्या मंदिर में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कृष्णानगर में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
बसुंधरा सेक्टर - 3 के लक्ष्मी नारायण मंदिर में माखनचोर के जन्मदिन पर उमड़े भक्त
मोहननगर स्थित दूर्गा मंदिर को भव्य रूप् से सजाया गया था । यहां सुबह से ही भक्तों की लम्बी लाईन देखने को मिला , जो जन्म के बाद ही समाप्त हो पाया । यहां पंजीरी प्रसाद के लिए भक्तों में होड़ मच गई थी । पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था भी इस मंदिर में बहुत अच्छी तरह की गई थी , जिससे किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो । यहां कई तरह की झांकियां भी सजाई गई थी । बसुंधरा के सेक्टर 2 बी , और 4 बी के मंदिरों में भी सुबह से ही कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । सेक्टर -3 के लक्ष्मीनारायण मंदिर में माखनचोर के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ । यहां छोटे - छोटे, नन्हें - मुन्हें बच्चों कृष्ण के भक्ति व फिल्मी गीतों पर डांस कर लोगों को भाव विभोर कर दिया । वैशाल, कौशाम्बी और इंदिरापुरम के कई मंदिरों में भव्य सजावट , और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।





0 comments:
Post a Comment