बसपा के चार विधायक भाजपा में शामिल BSP Four MLA with the BJP



लखनउ,  ( संवाददाता  ) बसपा नेताओं के भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है और आज चार बसपा विधायक भाजपा में शामिल हो गये।

भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि चारों विधायकों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया।

विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में पलिया (खीरी) से रोमी साहनी, बेहट :सहारनपुर: से महावीर राणा, तिलहर :शाहजहांपुर: से रोशन लाल वर्मा तथा नेहटोर (बिजनौर) से ओम कुमार शामिल हैं।











इस बीच, इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए बसपा ने कहा कि चारों विधायकों का टिकट काफी पहले काट दिया गया था।












बसपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चारों विधायकों का टिकट तीन महीने पहले ही काट दिया गया था और उन्हें इसकी सूचना भी दे दी गयी थी। 











साहनी, वर्मा और राणा को तो पार्टी से भी काफी पहले निकाला जा चुका है।
 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment