परगट सिंह ने शिअद से इस्तीफा दिया Pargat Singh resigns from SAD

चंडीगढ़,  (भाषा) हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और नेता परगट सिंह ने आज शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देते हुए उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर पंजाब के लोगों को ‘धोखा’ देने का आरोप लगाया।

जालंधर कैंट क्षेत्र से विधायक को हाल ही में पार्टी-विरोधी गतिविधियों के कारण शिअद से निलंबित किया गया था। सिंह ने अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख सुखबीर बादल को भेजा है।

पार्टी प्रमुख को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है, ‘मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। आपने (सुखबीर) पंजाब के लोगों को धोखा दिया है।’ पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सिंह और भाजपा के पूर्व नेता तथा क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में नयी पार्टी आवाज-ए-पंजाब का गठन किया है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment