कल गाजियाबाद में रूट डायवर्जन Diversion routes in Ghaziabad tomorrow

गाजियाबाद, (संवाददाता)  13 सितम्बर को कल ईद-उल-जुहा(बकरीद) का त्यौहार मनाया जायेगा। इसके मध्येनजर यातायात पुलिस ने गाजियाबाद शहर के यातायात में कुछ परिवर्तन किए हैं । इसे देखकर ही घर से निकले । इस त्यौहार के अवसर पर विभिन्न मस्जिदों पर नमाज अता की जाती है, जिसके दृष्टिगत जनपद गाजियाबाद मे ं निम्नानुसार रूट डायवर्जन किया गया हैः- 1. लालकुंआ की ओर से किसी भी भारी वाहन को चैधरी मोड की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हें साजन मोड से डायवर्ट कर विवेकानन्द नगर फ्लाई ओवर से भेजा जायेगा। 2. लालकुंआ-चैधरी मोड की ओर आवागमन करने वाले सभी हल्के वाहनों का एक ही लेन (गाजियाबाद से लालकुंआ की ओर जाने वाले मार्ग पर) पर आवागमन कराया जायेगा। 3. गाजियाबाद-मेरठ(एन0एच0-58) की ओर आवागमन करने वाले सभी वाहनो ं को श्रीराम पिस्टन फैक्ट्री के सामने बने कट से डी0पी0एस0जी0 स्कूल कट तक एक ही लेन(मेरठ से गाजियाबाद आने वाला मार्ग) पर ही चलाया जायेगा। उपरोक्त डायवर्जन प्रातः 07ः00 बजे से नमाज समाप्ति तक लागू रहेगा। जनसामान्य से अपेक्षा की जाती ह ै कि कृपया डायवर्जन का पालन करंे तथा यातायात को सुगम बनाने मे ं यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करें।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment