गाजियाबाद शहर से प्रदूषण फैलाने वाले पुराने ऑटो और टेम्पो हटाए जायेंगे Ghaziabad city polluting old auto and tempo will be deleted

गाजियाबाद, (संवाददाता) प्रदूषण फैलाने वाले ऑटो और टेम्पो शहर से हटाये जायेंगे ।  संभागीय परिवहन विभाग ने इस तरह के ऑटो और टेम्पो को हटाने के लिए योजना बना ली है। योजना के तहत निर्धारित समय सीमा पूरी करने वाले ऑटो और टेम्पो को पुराने परमिट में ही नया वाहन मिल सकेगा। अगले माह से यह योजना शुरू हो जाएगी। शहर में करीब 5 हजार ऑटो और टेम्पो निर्धारित समय सीमा पूरी कर चुके हैं। ये वाहन दिन रात सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। पिछले दिनों एनजीटी में ने भी पूर्व में निर्धारित उम्र पूरी कर चुके वाहनों को हटाने का आदेश दिया था।
संभागीय परिवहन विभाग ने इस तरह के ऑटो और टेम्पो को हटाने की योजना बनाई है। इसके तहत नए ऑॅटो या टेम्पो पुराने परमिट पर ही ले सकेंगे। यानी वाहन स्वामियों को नया परमिट नहीं बनवाना पड़ेगा। आटो के परमिट के लिए सबसे अधिक मारामारी रहती है। नया आटो का परमिट नहीं मिलता है। यही वजह है कि ऑटो की कीमत से अधिक परमिट की कीमत होती है। वाहन मालिक पुराने आटो को ही दौड़ाते रहते हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ता रहा है।
संभागीय परिवहन विभाग द्वारा पुराने परमिट पर नए परमिट जारी करने की योजना अगले माह शुरू होगी। विभाग द्वारा निर्धारित वाहनों की समय सीमा में टेम्पो की 7 साल और ऑटो की 10 साल है। इसके बाद ये वाहन रोड से हटाने के आदेश हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद ये वाहन अधिक प्रदूषण फैलाते हैं। शहर में करीब 15 हजार आटों सड़क पर दौड़ रहे हैं । इसी तरह करीब 3 हजार टेम्पों की संख्या है जो सड़क पर चालू हैं । इनमें अधिकांश वाहन पूराने हैं जो प्रदूषण फैलाने का काम कर रहे हैं । 
आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि समय सीमा पूरी कर चुके ऑटो और टेम्पो को हटाने के लिए विभाग यह योजना शुरू करने जा रहा है। अगले माह से पुराने परमिट पर ही ऑटो और टेम्पो लिए जा सकेंगे। यह योजना शहर में प्रदूषण का स्तर कम करने में सहायक होगी।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment