गाजियाबाद, (संवाददाता) प्रहलादगढ़ी में नगर निगम की जमीन पर कन्या डिग्री कालेज खुलवाने की मांग को लेकर धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा। दो दिन से चल रहे धरने पर अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। लोगों का कहना है कि यदि यहां डिग्री कालेज की मांग शीघ्र पूरी नहीं की गई तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जायेगा ।
कन्या डिग्री कालेज निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरीराम प्रजापति ने बताया कि लोग शांतिपूर्वक तरीके से अपनी मांग को अधिकारियों के सामने रख रहे हैं। जिस जमीन पर कन्या डिग्री कालेज बनना चाहिए, अधिकारियों ने उसे एक होटल वाले को लीज पर दे दिया है। प्रहलंादगढ़ी के लोग ऐसा नहीं होने देंगे। जमीन को कब्जा से मुक्त करने के लिए गांव के लोग हर संभव प्रयास करेंगे । उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। 15 सितंबर तक जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया जाता है तो लोग खुद ही जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए बाध्य होगें। धरना देने वालों में भीष्म कुमार, फिरेराम जाटव, कर्णपाल सिंह व राजपाल सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

0 comments:
Post a Comment