गाजियाबाद, (संवाददाता} इंदिरापुरम अभय खंड की विस्तार कालोनी में बृहस्पतिवार शाम चार युवकों ने मामूली विवाद में दो सगे भाइयों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर बांके से मारा। मारपीट में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
मामूली विवाद में हुई घटनारू मूल रूप से ग्राम कबरा किशुनपुर थाना शेरगढ़ जिला बरेली के रहने वाले तीन सगे भाई दानिश खां, मुनाजिर खां व बंटी खां विस्तार कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहते हैं। वे नारियल का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे बंटी खां का पीपल चैक विस्तार कालोनी के पास स्थानीय निवासी अकील से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। अकील की ओर से उसके तीन भाइयों ने बंटी को मारना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बंटी के भाई दानिश खां व मुनाजिर पर भी हमला हुआ। आरोप है कि अकील के पक्ष के लोगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर बंटी, दानिश व मुनाजिर को पीटा। इस बीच अकील पक्ष के लोगों ने नारियल काटने के बांके से दानिश व मुनाजिर पर वार कर दिया। दानिश के सिर और मुनाजिर के पेट व सिर में गहरा घाव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें पास के अमीकेयर सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया। बंटी की तहरीर पर पुलिस ने अकील, जरीब, हाशिम व वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दोनों को लगी गंभीर चोटरू घायलों का उपचार कर रहीं डा. शिल्पी ने बताया कि मुनाजिर व दानिश को गंभीर चोट आई है। मुनाजिर के दिमाग के पास हड्डी तक गहरा घाव है। सिर में नौ टांके लगे हैं। उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, दानिश के पेट में करीब दो इंच गहरा घाव है। उसके सिर में भी गंभीर चोट आई है। दोनों का उपचार चल रहा है।

0 comments:
Post a Comment