केजरीवाल कल से शुरू करेंगे पंजाब यात्रा Kejriwal will begin tomorrow to visit Punjab

चंडीगढ़, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कल से पंजाब की यात्रा शुरू करेंगे और राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनेंगे। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और केजरीवाल का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब वहां प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर को बर्खास्त किए जाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी ‘संकट’ का सामना कर रही है।

केजरीवाल ‘विद्रोह के बढ़ते स्वर ’ और महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपों के बीच टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों से भी मिलेंगे।

आप के पंजाब संयोजक और विधायक जरनैल सिंह ने आज कहा, ‘वह कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों से मिलेंगे। पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज लोगों से भी वह मिलेंगे। पार्टी जिसकों भी कोई शिकायत है, वह उसे सुनेंगे।’ सिंह ने कहा, वह कहना चाहते हैं कि वह पंजाब में हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। यदि आपको कोई भी परेशानी या शिकायत है तो, मैं यहां उसे सुनने आया हूं।’ 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment