.............. अरे ........! आगे कुछ बोल तो रही नहीं , सिर्फ सीडी आया है , कह रही है । .......... अरे मैं ही तुझे नहीं बोलने दे रहा हूं .............. अच्छा .........अच्छा ..... चल - अब तो बता कैसी सीडी आया है ..........................
................... कौन लड़का था ? ............. पूछी नहीं कैसी सीडी है । ......... अरे ........... मैं कोई मंत्री, एमपी, एमएलए हूं या कोई अधिकारी हूं जो मेरा सीडी आया है ।
.......... क्या कह रही .............. सीडी देने वाला लड़का कह रहा था कि सीडी चला कर देख लेंगे । .............. अरे बेवकुफ - कुछ बताया भी कि सीडी में क्या है ।
............................... ठीक है ....................... ठीक है ...................... मैं जल्दी ही आ रहा हूं , चिंता मत कर ।
कैसा समय आ गया है , हमारे जैसे पान वाले को भी लोग सीडी चैनल पर चलाने की धमकी दे रहे है । मै किस औरत का ‘रेप’ कर दिया हूं , चला लो ........... चला लो .................. खुब चलाओं , तुम्हारे चैनल की टीआरपी बढ़ने के वजाय घटेगी ही ।
पान वाला मुझसे मुखातिब होते हुए कहता है - देख रहे है , भाई साहब । अब तो गली - मुहल्ले में भी सीडी की धमकी दी जा रही है । बताइए आपको क्या लेना है ......... ? उसके पूछने पर मेरी तन्द्रा टूटी । अभी तक मैं सीडी प्रकरण में ही खोया हुआ था। मैने उससे कहा - एक पान लगा दीजिए - रवि , चैसठ । उसके तरफ बढाया हुआ 10 का नोट और आगे किया ।
भाई साहब - आज से 20 वर्ष पीछे जाइए , गलत लोग उस समय भी बहुत थे, उस समय भी ऐसी घटनाएं होती होगीं , लेकिन इस तरह सीडी और चैनल का हौव्वा नहीं था - पान वाले ने मेरा पान लगाते हुए कहा । मै भी उसका जवाब देने में भला कहा पीछे रहने वाला था - तुरंत उससे कहा - उस समय इलेक्ट्राॅनिक मीडिया का युग नहीं था । खबर इतनी तेजी से नहीं फैलती थी । आज के समय में सभी तरह के साधन मौजुद है , जो किसी भी घटना या कमियों को शीघ्र ही उजागर कर देते है , बल्कि उसका प्रमाण भी प्रत्यक्ष में दिखा देते हैं ।
पनवाले ने मुझे पान दिया जिसे मैं मुंह में रख ही रहा था , तभी उसने बोला - देखिए - यह भी कहा जा रहा है कि किसी को भी फर्जी सीडी बनाकर फंसाया जा सकता है । आज कल के लड़के मोबाईल फोन में आपके फोटो पर दूसरे का चेहरा लगा दे रहे है । मैं तो अपनी ‘ बीबी ’ के फोटो पर ‘ कैटरीना कैफ ’ का चेहरा लगवा रखा हूं । मेरी ‘ बीबी ’ भी उसे देख कर बहुत खुश हुई थी । जब फोटो बदल जाता है तो सीडी नहीं बदल जाता होगा । सीडी फोटो का ही तो चलता और बोलता हुआ नया रूप है ।
हां ................ हां ............... बात तो तुम्हारा सही है , लेकिन आज - कल बड़े नेता , बड़े अधिकारी कोई भी गलती करेगा उसे शीघ्र ही दूसरो को दिखाया या बताया जा सकता है , जबकि पहले ऐसा नहीं था । अन्याय तो पहले भी बहुत होते थे , लेकिन उसे साबित करने का कोई प्रमाण नहीं होता था । अब प्रमाण सामने आने से लोगों में बेचैनी है । उसी समय एक सज्जन उसके दुकान पर आ धमकते हैं और आते ही कर्कश आवाज में गोली दागते हैं - क्या हाल है - रामबडाई - कैसा चल रहा है । मैं भी उनके तरफ देखा , उनके चेहरे पर मेरी नजर कुछ क्षण के लिए गई , लेकिन वे मुझे देख झेप से गए । मेरे समझ में यह बात आ गई थी कि पानवाले का नाम रामबडाई है । तभी रामबडाई कहता है - क्या बताऊं चाचा ........... मेरी घरवाली कह रही थी कि एक लड़का मेरे घर भी एक सीडी दे गया है और मुझे सीडी देखने के लिए भी कहा है ।
वाह ........... बेटा ........... वाह ........... ! कैसा गुल खिलाया है कि तेरी भी सीडी बन गई है । अगर कोई चैनल वाला चला दिया तो फजीहत खड़ा हो जाएगा । अरे - ! सीडी तो मंत्री , नेता , अधिकारियों की आज - कल बनाई जा रही है । तेरी सीडी कैसे बन गई ?
क्या बताऊं ............ मै तो खुद ही परेशान हूं । सुबह से शाम तक यहां चक्की के तरह पीस रहा हूं , खाने की भी फुर्सत नहीं मिलता । मैं किसी का कैसे ‘रेप’ कर सकता हूं , कैसे किसी को छेड़ सकता हूं .................... !
कोई बात नहीं बेटा - चिंता मत कर , अगर तेरी सीडी चैनल पर चल गई तो रातों - रात हीरो बन जायेगा । सभी पार्टियां तेरे पीछे पड़ जायेगी , पहले तो तेरी बुराई करेगी , बाद में तुझे अपने पार्टी में लेने के लिए दाना फेंकेगी । तेरी तो पूछ बढ़ जायेगी , क्योंकि ऐसी सीडी तो रूतबे वालों का ही मीडिया चलाता है । सीडी का भी अपना बहुत महत्व है - इसके बाजार में आने के बाद कुछ लोग तुझे गलत बताएगे , तो कुछ लोग तुझे सही बताएगे । तेरे लिए आप प्रवक्ता आशुतोष जी को तैयार कर लेंगे । वे तेरे लिए मरे हुए - इतिहास पुरूषों का हवाला देकर तुझे हर तरह से सही साबित कर देंगे । चिंता मत कर , इतना घबड़ा भी मत ।
दुकान वाला घर जाने की तैयारी करने लगा । अभी तक मैं पान की दुकान पर खड़ा होकर सीडी के लाभ - हानि ही सोच रहा था । मुझे भी लगा कि एक मेरी सीडी भी चैनल पर चलनी चाहिए - आपका भी चल सकता है ............. राम - राम ।
संजय त्रिपाठी



0 comments:
Post a Comment