बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में हुए झड़प के बाद शुक्रवार को विभिन्न छात्रावासों की तलाशी ली गई . जिसके दौरान कम से कम आठ पेट्रोल बम, लोहे की दर्जनों छड़ें, लाठियां, ईंट, अल्कोहल की खाली बोतलें और सिगरेट के पैकेट बरामद किए गए.
पुलिस ने बताया कि यह तलाशी बुधवार की रात परिसर में हुई हिंसा के सिलसिले में ली गई. इसी के तहत पुलिस और बीएचयू प्रशासन ने आचार्य नरेंद्र देव, बिड़ला और अन्य छात्रावासों में तलाशी ली तथा आधा दर्जन छात्रावासों को सील कर दिया. इस बात की भी जांच की जा रही है कि ये बम क्यों और कैसे रखे गए.
इस बीच बीएचयू प्रशासन ने 26 छात्रों को बुधवार को विवि परिसर में हुई हिंसा की घटना में कथित संलिप्तता के आरोप में निलंबित कर दिया है. साथ ही संस्थान ने मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई है जो एक पखवाड़े में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. वही घटना के खिलाफ ट्रॉमा सेंटर में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं. वहीं विश्वविद्यालय में स्थिति तनावपूर्ण है और किसी भी अप्रत्याशित घटना को रोकने के लिए पीएसी जवानों के साथ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

0 comments:
Post a Comment