अकीरा’ में अपने किरदार को लेकर गर्व महसूस कर रहे है अनुराग - proud of my work in film akira: Anurag

बॉलीवुड दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा कि फिल्म अकीरा कल ही रिलीज़ हुई हैं. इस फिल्म में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी अभिनय किया हैं. हालाँकि कई फिल्मो में छोटे छोटे रोल करने वाले अनुराग कश्यप को इस किरदार को निभाने में थोड़ी हिचकिचाहट जरूर हुई थी. उसके बाद भी अपने किरदार को लेकर गर्व महसूस कर रहे है.

कश्यप ने इससे पहले ‘देव डी’, ‘लक बाइ चांस’, ‘आइ एम’, ‘तृष्णा’, ‘शागिर्द’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में कैमियो यानी संक्षिप्त रोल किए हैं, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत इस फिल्म में वह एक नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगे.

उन्होंने ट्वीट कर एआर मुरगादास और सोनाक्षी सिन्हा को इस अद्भुत अनुभव के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘अकीरा में अपने काम को लेकर मैं गौरवान्वित हूं. हालांकि मैं अपने प्रारंभिक दौर में इसको लेकर उतना रुचि नहीं रखता था. मुरगादास और सोनाक्षी आपको धन्यवाद.’

43 वर्षीय कश्यप इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं. इसके बाद उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक की काफी सराहना की और कहा कि वह हमेशा अपनी दोस्ती का ध्यान रखते हैं. कश्यप ने ट्वीट किया, 'वास्तव में आप एक गजब के इंसान हैं और आपमें बच्चों जैसा उत्साह भी है. मैं इस दोस्ती को काफी पसंद करता हूं एआर मुरगादास.’

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment