लंदन ओलिंपिक 2012 में योगेश्वर दत्त द्वारा जीता गया ब्रॉन्ज मेडल गोल्ड में बदल सकता है. आपको बता दे कि उस 60 किग्रा. वर्ग में सिल्वर और गोल्ड मेडलिस्ट दोनों ही डोप टेस्ट में फेल हो चुके हैं. योगेश्वर के 2012 का सैंपल फिर से जांचा जाएगा. यदि रिपोर्ट निगेटिव आता हैं तो उनका मेडल अपग्रेड होगा.
सोमवार को रूस के बेसिक कुदुखोव के डोपिंग टेस्ट फेल होने की खबर आई थी. और योगी को सिल्वर मिलना तय हो गया था. लेकिन गोल्ड जीतने वाले अजरबैजान के तोगरुल असगारोव भी डोपिंग में फेल हो गए हैं. हालाँकि कुश्ती में दो ब्रॉन्ज मेडलिस्ट होते हैं. इसलिए अभी यह तय नहीं है कि गोल्ड किसे मिलेगा. इस बीच, भारतीय कुश्ती कोच कुलदीप मलिक ने कहा, ‘दूसरे स्थान पर पहुंचने के बाद गोल्ड पर योगेश्वर का हक बनता है. हालांकि आखिरी फैसला आईओसी और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग को करना होगा.
पहली बार 2004 में एक इवेंट के गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट से मेडल छीना गया था. तब हैमर थ्रो में हंगरी के एड्रियन से गोल्ड और बेलारूस के सिखान से सिल्वर छीना गया था और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट कोजी मुरोफुशी को गोल्ड दिया गया था. 120 साल के ओलिंपिक हिस्ट्री में यह दूसरा मौका होगा जब किसी इवेंट के गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट डोपिंग में फेल हो गए.

0 comments:
Post a Comment