गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना लिंकरोड पुलिस ने कल रात चैकिंग के दौरान कडकड पानी की टंकी के पास तिराहे से शाहीद पुत्र सबदर अली निवासी जी-247 शहीदनगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, कपिल पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी नाई नगंला थाना सोहना जनपद गुडगांव तथा हरीष पुत्र राजबीर निवासी बाजपुर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्वनगर को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व 2 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
हार-जीत की बाजी लगाकर, जुआ खेलते 4 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने कल रात रामलीला मैदान प्रताप बिहार के पास से बबलू पुत्र सत्यप्रकाष निवासी ए-336 सैक्टर-11, महेष पुत्र हरपाल निवाासी एफ-142 सैक्टर-11, अल्लाउददीन पुत्र इदरष निवासी वाल्मिकी बस्ती, अमरदीप पुत्र बाकेलाल निवासी एल-315 पंजाब लाइन थाना कोतवाली जनपद गाजियाबाद को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से ताष के पत्ते व 2540 रूपये नकद बरामद हुए है।
हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 3 गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने कल रात गढवाली पार्क प्रताप बिहार से गोपाल पुत्र चन्द्र निवासी ई-730 सैक्टर-11 प्रताप बिहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, रवि पुत्र केदार निवासी ई-58 सैक्टर-11 प्रताप बिहार थाना विजयनगर जनपद गाजियबाद तथा नरेन्द्र पुत्र विक्रम निवासी सी-215 सेक्टर-12 प्रताप बिहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से ताष के पत्ते व 1290 रूपये नकद बरामद हुए है।
हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल नायलान की रस्सी बरामद - थाना मसूरी पुलिस ने कल रात को मुखबिर की सूचना पर रेवले फाटक ढबारसी के पास से अभियुक्त सद्दाम पुत्र निसार उर्फ नन्ने निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त ने अपनी निषादेही पर अपने भतीजे जुनैद की गला घोटकर हत्या करने मे प्रयोग की गयी नायलान की रस्सी बरामद करायी गयी है।
2 शराब तस्कर गिरफ्तार, 2 होण्डा सिटी कार मे लायी जा रही 40 पेटी अवैध शराब बरामद - थाना विजयनगर पुलिस ने आज सुबह एन0एच0 24 तिगरी कट से अभियुक्त पंकज पुत्र सज्जन सिंह निवासी ग्राम करोहन थाना कोतवाली उन्नाव तथा नीरज पुत्र राधेष्याम वर्मा निवासी भूसे की टाल के पास मौहल्ला शान्तिनगर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 होण्डा सिटी कार मे 40 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।



0 comments:
Post a Comment