छज्जा गिरने से कई लोग घायल Several people were injured by falling Balcony



दुकान का छज्जा गिरने से घायलों में से एक दुकानदार।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना साहिबाबाद क्षेत्र की पप्पू कलोनी के गली नम्बर 3 के पास एक दुकान का छज्जा टूट कर उपर गिरने से चार लोग घायल हो गये। घायलों को जीटीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    जानकारी के अनुसार फैयाज उर्फ़ राजा की दुकान का छज्जे का लिंटर शनिवार की दोपहर में अचानक टूट कर गिर गया। छज्जे के मलवे के उपर गिरने से चार लोगो के घायल होने की सुचना है। यहां गौरतलव है कि एक माह पहले भी इसी मकान का छज्जा गिरा था । मगर मकान मालिक ने गम्भीरता से नहीं हलया और अब दूसरा हिस्सा गिर गया। 
     चैकी  प्रभारी शालीमार गार्डन इफ़्तेख़ार कुरैशी  ने बताया कि पप्पू कालोंनी में एक दुकान का छज्जा गिरने से दुकान पर काम कर रहे राजा व् मोहित को गंभीर चोट लगीं हैं जिन्हें उचार हेतु जीटीबी  हास्पीटल ले जाया गया है तथा दो ग्राहकों को हल्की चोटें आयीं हैंै।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment