सहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) पप्पू कलोनी में भाजपा द्वारा सफाई अभियान चलाया गया तथा लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
भाजपा नेता बलदेवराज शर्मा ने अपने साथियों के साथ स्वयं अपने हाथों में झाड़ू थाम कर सफाई अभियान चलाया और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर नालियों की भी सफाई की गयी तथा कूड़े को उठा कर उसका निस्तारण किया गया।
इस मोके पर बलदेव राज शर्मा कं अलावा पप्पू पहलवान, संजीव शर्मा, यशपाल पहलवान, संदीप पंडित, अनिल शर्मा, अनिल, सतवीर फौजी, रमेश फौजी, सुखवीर फौजी, बाबू ,नरेश फौजी आदि ने सफाई अभियान में भाग लिया। बलदेवराज शर्मा ने बताया कि महर्षि बाल्मीकी के प्रकाट्य दिवस पर सभी बाल्मीकि बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जायेगा। शनिवार को इस अभियान की शुरूआत पप्पू कालोनी से की गयी है इसके बाद अगले दिन राजीव कलोनी मोहन नगर , 10 अक्टूबर को खोड़ा कलोनी,11 को मदर डेरी राजेन्द्र नगर, 12को अर्थला अम्बेडकर नगर, 13को शहीद नगर, 14 को लाजपत नगर, 15 को भौपुरा कुटी व पंचशील कलोनी में सफाई अभियान चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य साफ सफाई का जनता में सन्देश देना है। जिससे लोगो में जागरूकता बड़े।


0 comments:
Post a Comment